आज ही के दिन यानि 12 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
100 ईसा पूर्व – रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।
1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।
1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1690 – विलियम ऑफ आॅरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।
1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1989 – दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर खोला गया।
1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।
1998 – 1.7 अरब लोगों ने फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप का फाइनल देखा।
1999 – फिल्म कलाकार राजेंद्र कुमार का 71 साल की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।
2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ हुई।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
2012 – पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन हुआ।
2013 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन हुआ।
आज का इतिहास 12 जुलाई (देश-विदेश)
आज का इतिहास 11 जुलाई (देश-विदेश)
आज ही के दिन यानि 11 जुलाई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।
1630 – कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का निधन हुआ।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1776 – प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।
1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
1882 – स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।
1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।
1957 – इस्लामी धार्मिक नेता और मुस्लिम लीग के संस्थापक सदस्य आगा खां का निधन हुआ।
1967 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी का जन्म हुआ। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज' के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।
1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।
1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
– बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।
1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।
2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।

