Pages

Showing posts with label आवेदनपत्र. Show all posts
Showing posts with label आवेदनपत्र. Show all posts

साहित्‍य अकादमी ने भारतीय भाषाओं में लिखने के लिए युवा लेखकों को प्रोत्‍साहित करने के लिए युवा पुरस्‍कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए 

संस्‍कृति मंत्रालय के तहत साहित्‍य अकादमी ने भारतीय भाषाओं में लिखने के लिए युवा लेखकों, जो 35 वर्ष से कम आयु के हैं, को प्रोत्‍साहित करने के लिए वर्ष 2011 में ‘युवा पुरस्‍कार’ प्रारंभ किया था। तब से अकादमी द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त भारतीय भाषाओं जैसे असमी, बंग्‍ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्‍नड़, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उडि़या, पंजाबी, राजस्‍थानी, संथाली, संस्‍कृत, तमिल, तेलुगू, सिंधी एवं उर्दू में युवा भारतीय लेखकों द्वारा लिखी गई सर्वश्रेष्‍ठ पुस्‍तकों को कुल 106 पुरस्‍कार दिए जा चुके हैं। ये पुरस्‍कार एक सम्‍मानित समारोह में प्रदान किए जाते हैं और इनमें 50 हजार रुपये की यह राशि, एक फलक एवं एक प्रशंसात्‍मक उल्‍लेख शामिल होता है। 

साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2017 के लिए अकादमी द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त सभी 24 भाषाओं में 35 वर्ष या उससे कम आयु के युवा भारतीय लेखकों तथा प्रकाशकों से पुस्‍तकें आमंत्रित कर रहा है। आवेदक लेखक की उम्र पहली जनवरी 2017 को 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। प्रतिवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2016 है। पुस्‍तकें जन्‍म तिथि प्रमाण पत्र की एक प्रमाणित प्रति के साथ भेजी जानी चाहिए। प्रतिवेदन के बारे में और जानकारी क्लीक हियर

प्रविष्टिया निम्‍न पते पर भी भेजी जा सकती हैं: क्लीक हियर